UttarakhandBig NewsUttarakhand Weather News

इन जिलों में होगी भारी बारिश, मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट, भूस्खलन का बड़ा खतरा

आज भी प्रदेश में मौसम खराब बना रहेगा। मौसम विभाग ने भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। प्रदेशभर में लगातार ही रही बारिश के चलते भूस्खलन का भी खतरा बना हुआ है। राजधानी देहरदून समेत देहरादून ज्यादातर क्षेत्रों में बारिश का दौर जारी है।

इन जिलों में भारी बारिश का अलर्ट

मौसम विभाग के निदेशक विक्रम सिंह ने देहरादून, हरिद्वार, पौड़ी, टिहरी, नैनीताल, चम्पावत और बागेश्वर में भारी बारिश की संभावना जताई है। जबकि अन्य जिलों में भी तीव्र बौछारें पड़ने के आसार हैं। जिसे देखते हुए अगले चार दिनों के लिए भारी वर्षा को लेकर ऑरेंज अलर्ट जारी किया है।

12 जुलाई तक खराब रहेगा मौसम

मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार आने वाले चार दिनों तक यानी की 12 जुलाई तक मूसलाधार बारिश का दौर जारी रहेगा। मौसम विभाग के निदेशक विक्रम सिंह के अनुसार प्रदेश में अगले चार दिनों तक बादल छाए रह सकते हैं। ज्यादातर क्षेत्रों में बारिश का दौर जारी है।

Sakshi Chhamalwan

उत्तराखंड की युवा और अनुभवी पत्रकार साक्षी छम्मलवाण टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में कार्य का अनुभव रखती हैं। वर्तमान में वे खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) से जुड़ी हैं। उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल, देश-दुनिया की प्रमुख खबरें और धर्म से जुड़े विषयों पर इनकी रिपोर्टिंग तथ्यपरक और गहन होती है। उत्तराखंड | TV + Digital Media खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें