देहरादून। परिवर्तन यात्रा में कार्यकर्ताओं के बीच हो रही सर फुटव्वल पर भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता विनय गोयल ने साफ इनकार किया है। उन्होंने कहा कि भाजपा कि परिवर्तन यात्रा को पुरजोर ताकत मिल रही है और कार्यकर्ताओं में खासा उत्साह देखने को मिल रहा है। परिवर्तन यात्रा में संयोजक के खिलाफ नारेबाजी और नरेन्द्रनगर में कार्यकर्ताओं के बीच टकराव के मुद्दे पर विनय गोयल ने कहा कि हद से ज्यादा उत्साह में कभी-कभी कार्यकर्ता नेताओं के समर्थन में नारेबाजी करने लगते है जो उचित नही हैं। गोयल ने तर्क देते हुए कहा कि कार्यकर्ताओं की भावनाओं को नाराजगी के तौर पर नही देखा जाना चाहिए। अन्तरकलह जैसी कोई बात भाजपा संगठन में नही है।