Udham Singh Nagar NewsBig News

टांडा रेंज में एक दांत के टस्कर हाथी की मौत से मचा हड़कंप, वन विभाग ने कब्जे में लिया शव

उधमसिंह नगर से बड़ी खबर सामने आ रही है. तराई केंद्रीय वन प्रभाग के टांडा रेंज में उस समय हड़कंप मच गया जब एक टस्कर हाथी का शव जंगल में पड़ा मिला. वन विभाग की टीम ने हाथी के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है.

टांडा रेंज में एक दांत के टस्कर हाथी की मौत

वन विभाग की ओर से मिली जानकारी के अनुसार शनिवार सुबह जयनगर स्थित पत्थरचट्टा दक्षिणी बीट में 60 साल से अधिक उम्र का एक टस्कर हाथी का शव पड़ा मिला. वन विभाग की टीम ने हाथी का शव को कब्जे में लिया है. बता दें मृतक हाथी एक दांत का टस्कर हाथी था. वन विभाग की टीम ने हाथी के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है.

दुर्लभ होते हैं टस्कर हाथी

जानकारी के लिए बता दें एक दांत का टस्कर हाथी एक ऐसा हाथी होता है, जिसका केवल एक दांत ही विकसित होता है, जबकि हाथियों में सामान्य रूप से दोनों दांत होते हैं. ये हाथी बहुत ही दुर्लभ होते हैं. एक दांत का टस्कर हाथी वन्यजीव प्रेमियों और शोधकर्ताओं के लिए आकर्षण का केंद्र बन सकता है, क्योंकि इसकी अनोखी शारीरिक विशेषताएं इसे दूसरों से अलग करती हैं.

Sakshi Chhamalwan

उत्तराखंड की युवा और अनुभवी पत्रकार साक्षी छम्मलवाण टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में कार्य का अनुभव रखती हैं। वर्तमान में वे खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) से जुड़ी हैं। उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल, देश-दुनिया की प्रमुख खबरें और धर्म से जुड़े विषयों पर इनकी रिपोर्टिंग तथ्यपरक और गहन होती है। उत्तराखंड | TV + Digital Media खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें