डेस्क- अमेरिका में राष्ट्रपति पद की उम्मीदवार और पूर्व विदेश मंत्री हिलेरी क्लिंटन को आशंका है कि भारत पाक के खट्टे होते रिश्तों के बीच पाकिस्तान की सत्ता पर आतंकियों का कब्जा हो सकता है। हिलेरी का मानना है कि पाकिस्तान में परमाणु हथियार आतंकियों के हाथ जा सकते हैं और वे उसका भारत के खिलाफ गलत इस्तेमाल कर सकते हैं। हिलेरी का मानना है कि बदली हुई परिस्थितियों में पाकिस्तान में कभी भी तख्ता पलट हो सकता है और आतंकियों के हाथ में सत्ता की बागडोर जा सकती है ऐसे में आतंकी भारत के खिलाफ किसी भी हद तक जा सकते हैं। हिलेरी क्लिंटन ने यह आशंका फरवरी में उस वक्त जताई थी जब वे वर्जीनिया में चंदा देने वालों के साथ बैठक कर रही थी। न्यूयार्क टाईम्स ने इस पर पूरी रिपोर्ट प्रकाशित की थी। जिसके मुताबिक अगर पाक में ऐसी स्थिति बनी तो वह न केवल भारत के खिलाफ बल्कि पूरी दुनिया के लिए खतरनाक स्थिति होगी। वहीं पाकिस्तान के रक्षा मंत्री ख्वाजा मुहम्मद आसिफ का बयान भी हिलेरी की आशंका को पुष्ट करता है। गौरतलब है कि बीते दिनों पाक रक्षा मंत्री ने एक न्यूज चैनल मे भारत के खिलाफ पारमाणु हथियार के इस्तेमाल की धमकी दी थी। इस बयान को संयुक्त राष्ट्र नें गंभीरता से लिय़ा था और संयम बरतने की पाक को सलाह दी थी।