देहरादून,संवाददाता- मुख्यमंत्री हरीश रावत ने बाल विनीता आश्रम के बच्चों और नारी निकेतन की संवासिनियों के साथ दीपावली मिलन कार्यक्रम का आयोजन किया। मुख्यमंत्री आवास पर हुए इस कार्यक्रम में सीएम ने 5 बच्चों के साथ दीप जलाकर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। इस मौके पर मुख्यमंत्री ने बच्चों के साथ भोजन किया और उनके दुख-दर्द बांटे। बाद में मुख्यमंत्री ने बच्चों को तोहफे भी दिए। इस मौके पर मिसेज इंडिया इंटरनेशनल् मेघना बल्लभ जोशी भी मौजूद थी। मेघना ने भी बच्चों को दीपावली की शुभकामनाएं दी और दिवाली मनाई। इस मौके पर मुख्यमंत्री ने प्रदेश वासियों को दीपावली की शुभकामना दी।