दिनेशपुर: दिनेशपुर में पानी में डूब कर एक युवक की मौत हो गई। जानकारी के अनुसार भोला सरकार नाम का युवक हर रोज घर से घूमने निकलता था। इस दौरान वो खेतों में भी जाता था। आज भी वो रोजाना की तरह घूमने गया। खेतों में बारिश का पानी जता था, जिसका उसको उंदाजा नहीं था। खेतों में भरे पानी में डूबने से उसकी मौत हो गई।
बताया जा रहा है कि रोज की तरह भोला सरकार सुबह टहलने के लिए घर से निकला था। लगातार बारिश होने से उसके घर के पास ही खेत में काफी पानी जमा हुआ था। भोला जब काफी देर घर नहीं लौटा तो परिजनों के साथ ही स्थानीय लोगों ने भी खोजबीन की। काफी देर बाद रास्ते से गुजर रहे एक बच्चे की नजर उस पर पड़ी।
लोगों ने उसे बाहर निकालकर जिला अस्पताल पहुंचाया, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थे। भोला सरकार का एक साल पहले ही विवाह हुआ था। उसकी पत्नी 7 माह की गर्भवती है। परिजनों को रो-रोकर बुरा हाल है।