देहरादून : निकाय चुनाव के बाद जहां नए भाजपा मेयर और पार्षद-सभासदों का चुनाव जनता द्वारा किया गया तो वहीं नगर निगम में शामिल हुए 40 वार्डों की साफ़-सफाई के साथ ही पथ प्रकाश व्यवस्था सुचारु कर उन्हें चमकाने का कार्य तेजी से किया जा रहा है।इसके लिए निगम के कर्मचारी पूरी तरह से जुटे हुए है। आज छुट्टी वाले दिन भी निगम के बिजली विभाग के कर्मचारी सोडियम लाइटों की मरम्मत आदि करके उन्हें वार्डों में लगाने का कार्य कर रहे हैं।
निगम के विधुत विभाग के इंचार्ज ने बताया कि सीमित कर्मचारी होने के बाद भी कार्य तेजी से किया जा रहा है और प्रत्येक वार्ड में 20-20 सोडियम लाइट दी गयी हैं. अब तक 800 लाइटें लगायी गयी हैं और आगे भी वार्डों में लाइट की व्यवस्था की जा रही है।