दुनिया के सबसे बुजुर्ग जीवित इंसान ने हॉट नूडल्स और आइसक्रीम खाकर अपना 113वां जन्मदिन मनाया। जिसका नाम है मसाजो नोनाका. जी हां नोनाका ने अपने परिवार के साथ जापानी आईलैंड होकैडो के अशोरो इलाके में रहते हैं।
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, बुधवार को नोनाका न सिर्फ केक काटकर अपना बर्थडे मनाया बल्कि इसे काटकर खुद से ही थोड़ी खाया भी। जैसा कि वह अपने हर बर्थडे पर करते हैं। नोमाकी की पोती ने मीडिया को बताया कि उन्होंने केक पर 113 कैंडल्स लगाई थी। उनके दादा जी ने बड़े मजे साथ केक खाया और टीवी पर कुश्ती के मैच देखते हैं। उन्हें अखबार पढ़ना भी काफी अच्छा लगता है।
नोनाका ने इसी साल अप्रैल में दुनिया के सबसे उम्रदराज व्यक्ति होने का वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया है। गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड ने उन्हें सर्टिफिकेट देकर प्रमाणित किया था कि दुनिया सबसे उम्रदराज 112 साल 259 दिन के जीवित व्यक्ति हैं।
यह लंबा जीने का रहस्य-
नोनाका की पोती ने मीडिया को बताया कि उनके दादा जी के लंबे जीवन का राज है फ्री लाइफ स्टाइल। नोमाका मसाजो को स्वतंत्रता बहुत पसंद है। जैने मन किया उन्होंने वैसे जीया और हर वैसे किया जैसे उनकी मर्जी हुई।
उनके जन्मदिन के मौके पर बहुत से लोगों ने उन्हें गिफ्ट और मिठाई के डिब्बे दिए। उन्होंने बताया कि नोमाका के लिए उनका परिवार बहुत महत्वपूर्ण है।
आपको बता दें कि नोनाका से पहले स्पेन के फ्रांसिको नूनेज को दुनिया को सबसे उम्र दराज जीवित इंसान का खिताब प्राप्त था। नूनेज की मौत जनवरी 2018 में मौत हो गई थी।