International News

दुनिया की सबसे खतरनाक जेल, यहां मिलेंगे सबसे खूंखार अपराधी, बाहर निकलने का रास्ता मौत

दुनियाभर में तरह-तरह के अपराध होते हैं। अपराधियों को रखने के लिए कई जेलें बनाई गई हैं। जेल में हर अपराधी को रखा जाता है लेकिन जो ज्यादा खतरनाक होते हैं उनके रखने के लिए जेलों में अलग सेल बनाई जाती हैं। क्या आप जानते हैं दुनिया की सबसे खतरनाक जेल कौन सी है और कहां है?

दरअसल दुनिया की सबसे खतरनाक जेल रूस की ब्लैक डॉल्फिन है। इसे रूस की सबसे पुरानी जेल माना जाता है। इस दुनिया की सबसे कुख्याल जेल बताया जाता है, जिसमें दुनिया के सबसे खूंखार सीरियल किलर्स और नरभक्षी कैदी बंद है।

कैदियों पर सख्त पाबंदी

मीडिया रिपोर्ट में मिली जानकारी के अनुसार जेल में करीब 700 रेपिस्ट, हत्यारे और इंसानों का ही मांस खाने वाले नरभक्षियों को रखा गया है, जो बिना पैरोल के जीवन काट रहे हैं। यहां उन्हें एक्सरसाइज करना, सेल से बाहर आने की अनुमति नहीं है।

जेल में विशेष सिक्योरिटी तैनात

इस जेल में विशेष सिक्योरिटी तैनात है। यहां विशेष रूप से प्रशिक्षित गैर्ड को रखा गया है, जो 24 घंटे कैदियों पर नजर रखते हैं। इमरजेंसी में बाहर जाने पर कैदियों की आंखों में पट्टी बांध दी जाती है।

कैदी पढ़ सकते हैं न्यूज पेपर

इस खतरनाक जेल में कोई कैफेटेरिया नहीं है, बजाय इसके कैदी दिन में चार बार खाना खाते हैं। उनके खाने में सूप और ब्रेड शामलि होते हैं। यहां कैदियों को किताबें पढ़ने, न्यूज पेपर पढ़ने और रेडियो सुनने की अनुमति है।

Back to top button