देहरादून – भाजपा प्रदेश अध्यक्ष अजय भटट् ने उत्तराखंड विधान सभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी की ऐतिहासिक विजय पर राज्य की जनता का आभार व्यक्त किया है।
यहाँ जारी एक बयान में अजय भटट् ने कहा कि उत्तराखंड की जनता ने एक ओर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह के नेतृत्व में भाजपा के “सबका साथ सबका विकास” के एजेंडे को अपना समर्थन दिया। जबकि प्रदेश् में कांग्रेस के भ्रष्टाचार, प्रदेश की गई लूट व आतंक के माहौल के कारण कांग्रेस को पूरी तरह नकार दिया।
वहीं भट्ट ने प्रदेश की जनता को विश्वास दिलाया कि जनता ने भाजपा के प्रति जो विश्वास व्यक्त किया है, भाजपा की प्रदेश में बनने वाली सरकार उस विश्वास के अनुरूप कार्य करेगी।
वही भटट् ने कहा कि इस चुनाव में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह प्रदेश प्रभारी श्याम जाजू चुनाव प्रभारी जे पी नड्डा व धर्मेन्द्र प्रधान व अन्य केन्द्रीय नेताओं के मार्गदर्शन में यह चुनाव जिस ढंग से लड़ा गया उसके परिणाम स्वरूप भाजपा को ऐतिहासिक विजय मिली है।
वहीं भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष अजय भटट् ने भाजपा कार्यकर्ताओं की जमकर तारीफ करते हुए शुभकामना दी। जबकि अपनी रानीखेत हार पर भट्ट ने कहा की पार्टी जीत गई है इसलिए उनकी अपनी जीत हार के कोई माएने नहीं हैं।