टिहरी : प्रताप नगर ब्लॉक के देवल गांव में देर शाम गुलदार ने आठ साल की बच्ची को मार डाला। गुलदार के हमले से ग्रामीणों में दहशत का माहौल है। देवल गांव निवासी प्रकाश नौटियाल की आठ साल की बेटी पूजा शाम करीब सावा सात बजे खेलने के बाद घर जा रही थी। इस दौरान वह साथ चलते बच्चों से कुछ पीछे रह गई। काफी देर तक जब पूजा घर नहीं पहुंची तो परिजनों ने आस पड़ोस में पूछा।
इसके बाद सभी गांव वाले पूजा को आसपास खोजने लगे। करीब साढ़े आठ बजे गांव के पास ही पूजा का अधखाया शव बरामद किया गया। ग्रामीणों ने मामले की जानकारी प्रशासन के साथ ही वन विभाग को भी दी है। ग्रामीणों ने सुरक्षा मांग की है।