International News

चिली में गर्मी के मौसम में अचानक 1 डिग्री पहुंचा तापमान, लोगों ने निकाले गर्म कपड़े, मौसम वैज्ञानिक हैरान

चिली की राजधानी सैंटियागो में पतझड़ का मौसम चल रहा था लेकिन अचानक वहां सर्दी बढ़ने लगी और देखते ही देखते कुछ ही घंटों में लोगों को गर्म कपड़े, कंबल रजाई निकालनी पड़ी। इस मौसम ने 74 साल का रिकॉर्ड तोड़ दिया।

मीडिया रिपोर्ट में क्लाइमेटोलॉजिस्ट रॉल कॉरडेरो ने कहा कि 1950 के बाद करीब 74 सालों में ऐसा मौसम नहीं देखा। पतझड़ के मौसम में ऐसी सर्दी नहीं देखी गई। सर्दी का लौट आना, ये भयावह बदलाव है। ये अब तक का सबसे लंबा सर्दियों का सीजन है।

गुरुवार की सुबह सैंटियागो में तापमान 1 डिग्री सेल्सियस था। सैंटियागो के आसपास के पहाड़ों पर बर्फ गिरी थी। यह मौसमी बदलाव देखकर दुनियाभर के वैज्ञानिक हैरान हैं। ये जलवायु परिवर्तन का सबसे खतनाक उदाहरण है। यह एक तरह का एक्सट्रीम वेदर इवेंट है। यानी चरम मौसमी आपदा है।

मध्य चिली के छह इलाकों में लगा कोल्ड ब्लू

क्लाइमेटोलॉजिस्ट रॉल कॉरडेरो ने कहा कि हम एक्सट्रीम हीट से एक्सट्रीम कोल्ड की तरफ जा रहे हैं। यानी चरम गर्मी से चरम सर्दी की तरफ। चिली की सरकार ने मध्य चिली के छह इलाकों में कोल्ड ब्लू लगा दिया गया है।

कोल्ड ब्लू का क्या है अर्थ

बता दें कि कोल्ड ब्लू का मतलब सर्दी से बचकर रहना है। ताकि कोल्ड वेव के चक्कर में किसी की तबियत न बिगड़े। मौसम खराब होने पर बच्चों और बुजुर्गों को बचाया जा सके। रॉल ने बताया कि ध्रुवीय ठंडी हवाओं और गर्मी ट्रॉपिकल हवाओं का यहां पर मिलन हो रहा है। इसकी वजह से तूफान आने की आशंका भी है।

Back to top button