डोईवाला- (जावेद हुसैन)- आज उत्तराखंड विधानसभा के अध्यक्ष प्रेमचंद अग्रवाल के पिता स्वर्गीय मांगेराम की सोलवीं पुण्यतिथि पर उनके गृह क्षेत्र डोईवाला में विचार गोष्ठी कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में प्रदेश के मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत व अति विशिष्ट अतिथि के रूप में परमार्थ निकेतन के ऋषि मुनि महाराज ने शिरकत की। कार्यक्रम की शुरुआत स्वर्गीय मांगेराम की प्रतिमा को पुष्प अर्पित कर की गयी, जिसके बाद डोईवाला व आसपास के दर्जनों मेधावी छात्रों व समाजसेवी प्रतिभाओं को सम्मानित किया गया।
इस मौके पर प्रदेश के मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने हाई स्कूल व इंटरमीडिएट में उच्च अंक पाने वाले छात्रों को शुभकामनाएं देते हुवे कहा कि मेधावी छात्रों का सम्मान किया जाना अति आवश्यक है, ताकि छात्रों को आगे बढ़ने की प्रेरणा के साथ-साथ उनका मनोबल भी बढ़ सके। कार्यक्रम में भाजपा कार्यकर्ताओं सहित सैकड़ों क्षेत्रवासी मौजूद रहे।



