उत्तरकाशी: 16 नवंबर को यमनोत्री धाम के कपाट बंद होंगे लेकिन इससे पहले यमनोत्री धाम में बर्फबारी हुई। ये बर्फबारी सीजन की दूसरी बर्फबारी है। इससे पहले कुछ दिनों पहले ही यमनोत्री धाम में बर्फबारी हुई थी जिससे वहां ठंड बढ़ गई है। लोग ठिठुर गए। इस बर्फबारी से श्रद्धालु खुश नजर आए। श्रद्धालुओं ने जमकर बर्फबारी की लुत्फ उठाया। वहीं 16 नवंबर को धाम के कपाट बंद होंगे जिससे थोड़ी दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है। मैदानी इलाकों में सुबह रात को ठंड का एहसास ज्यादा हो रहा है। हालांकि दिन मे चटक धूप से गर्मी महसूस हो रही है।
आपको बता दें कि बुधवार को यमुनोत्री धाम में न्यूनतम तापमान -6 डिग्री सेल्सियस रहा. इससे ठंड का अंदाजा लगाया जा सकता है। वहीं गंगोत्री में भी ठंड बढ़ी। गंगोत्री धाम में न्यूनतम तापमान -3 डिग्री सेल्सियस रहा. हालांकि गंगोत्री में बर्फबारी नहीं हुई लेकिन आस पास बर्फबारी से गंगोत्री धाम में ठंड में इजाफा हुआ.