Big NewsChamoli

जोशीमठ में तय हुआ घरों के मुआवजे की दर का पैमाना, पर मिलेगा कब ये जानिए

JOSHIMATH PHOTOS
FILE PHOTO

 

जोशीमठ भू धंसाव के बाद प्रभावितों के पुनर्वास को लेकर कैबिनेट में हुई चर्चा हुई थी। जिसके बाद जोशीमठ के लिए घरों के मुआवजे की दर का पैमाना तय हो गया है। पुनर्वास की नीति को 3 भागों में बांटा गया है। भवन के मुआवजे को CPWD के आधार पर तय किया जाएगा।

जोशीमठ के लिए तय हुआ घरों के मुआवजे की दर का पैमाना

जोशीमठ आपदा के बाद से ही आपदा प्रभावित एक महीने से भी ज्यादा समय से राहत शिविरों में रह रहे थे। लोग लगातार मुआवजे की मांग कर रहे थे। मुआवजा देने में हो रही देरी को लेकर भी लोग काफी नाराज थे। लेकिन सरकार ने अब जोशीमठ में घरों के मुआवजे की दर का पैमाना तय कर लिया है।

CPWD के आधार पर होगा भवन का  मुआवजा

कैबिनेट में जोशीमठ भू धंसाव के बाद प्रभावितों के पुनर्वास को लेकर चर्चा हुई जिसमें घरों के मुआवजे की दर का पैमाना तय कर लिया गया है। जोशीमठ में CPWD के आधार पर भवन के मुआवजा दिया जाएगा। जबकि भूमि के मुआवजे को अभी रोका गया है।

पुनर्वास की नीति को तीन भागों में बांटा गया है। भूमि के मुआवजे को अभी रोका गया है। भवन के मुआवजे को दो तरीके से दिया जाएगा। जिसका ईंट से बना हुआ भवन होगा और बिना कॉलम का होगा उसे 31 हजार 81 रुपये प्रति स्कावयर मीटर के हिसाब से दिया जाएगा।

जबकि जिसका ईंट का भवन होगा और पिलर का बना होगा उसे 36 हजार 386 रुपये की दर से मुवावजा मिलेगा। उदाहरण के तौर पर अगर 100 मीटर स्कॉयर मीटर घर होगा उसे 31 लाख रुपये मिलेगा।

Yogita Bisht

योगिता बिष्ट उत्तराखंड की युवा पत्रकार हैं और राजनीतिक और सामाजिक हलचलों पर पैनी नजर रखती हैंं। योगिता को डिजिटल मीडिया में कंटेंट क्रिएशन का खासा अनुभव है।
Back to top button