highlightDehradun

अगली हड़ताल की जिम्मेदारी केंद्र सरकार की होगी – सूर्यकांत धस्माना

देश भर में पिछले दो दिनों से ड्राइवरों की हड़ताल की वजह से आवाजाही प्रभावित रही। इसी को देखते हुए मंगलवार को केंद्र सरकार ने अखिल भारतीय परिवहन कांग्रेस के प्रतिनिधियों से बात की। जिसके बाद ऑल इंडिया मोटर ट्रांसपोर्ट कांग्रेस ने ड्राइवरों से हड़ताल खत्म करने और काम पर लौटने की अपील की। हालांकि इस दौरान सरकार के साथ बातचीत जारी रहेगी।

सूर्यकांत धस्माना ने सरकार को चेताया

राजधानी देहरादून में उत्तराखंड परिवहन कर्मचारी संघ एवं देहरादून ट्रांसपोर्ट ऑपरेटर यूनियन के संरक्षक सूर्यकांत धस्माना ने प्रेस वार्ता कर एक बार फिर से सरकार को चेताने का काम किया है। सूर्यकांत धस्माना का कहना है कि अभी बिना कॉल के ही सरकार को इतना बड़ा विरोध प्रदर्शन देखना पड़ा।

हड़ताल स्थगित की गई है खत्म नहीं

सूर्यकांत धस्माना ने कहा कि वो स्पष्ट कर देना चाहते हैं कि उन्होंने ये हड़ताल स्थगित की है खत्म नहीं की है। अगर उनकी मांगें नहीं मानी जाती हैं को फिर से हड़ताल की जाएगी। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि इस बात की गंभीरता का अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है कि किसी भी यूनियन ने हड़ताल का कॉल नहीं किया था। सिर्फ सोशल मीडिया के माध्यम से मिली जानकारी पर पूरे देश में ये असर देखने को मिला।

कानून में करना चाहिए संशोधन

सूर्यकांत धस्माना ने कहा कि अगर सरकार वादा खिलाफी करती है तो पूरे देश में एक बार फिर ये विरोध प्रदर्शन होगा। उन्होंने कहा कि उसके बाद देश में जो हालात होंगे उसकी पूरी जिम्मेदारी केंद्र सरकार की होगी। सरकार ने जो कानून पास किया है उसे संशोधित करना चाहिए।

Yogita Bisht

योगिता बिष्ट उत्तराखंड की युवा पत्रकार हैं और राजनीतिक और सामाजिक हलचलों पर पैनी नजर रखती हैंं। योगिता को डिजिटल मीडिया में कंटेंट क्रिएशन का खासा अनुभव है।
Back to top button