रूड़की। रुड़की में 25 नवंबर को होने वाली कांग्रेस पार्टी की सतत विकास संकल्प यात्रा स्थगित कर दी गई है। इस बात की जानकारी देते हुए नगर अध्यक्ष ने बताया कि यात्रा को प्रदेश अध्यक्ष किशोर उपाध्याय और मुख्यमंत्री के आदेश पर फिलहाल स्थगित की गई है। उन्होंने कहा कि आगामी यात्रा की तारीख जल्द ही तय की जाएगी हालांकि यात्रा को क्यों स्थगित किया गया है इसका नगर अध्यक्ष जवाब नहीं दे पाएं।