
रुद्रपुर: रुद्रपुर में पुलिस ने कच्ची शराब के खिलाफ अभियान चलाया। अभियान के दौरान पुलिस ने धौलपुर गांव में भी छापा मारा। यहां से पुलिस ने गांव के उप प्रधान के फार्म हाउस में उप प्रधान अवैध रूप से कच्ची शराब बेचता हुआ पाया गया। पुलिस ने उप प्रधान को गिरफ्तार कर लिया।छरअसल, पुलिस को धौलपुर गांव में अवैध कच्ची शराब बिक्री की सूचना मिली थी, जिस पर पुलिस ने गांव में छापा मार कर गांव के उप प्रधान को रंगे हाथों अवैध रूप से शराब बेचते गिरफ्तार कर लिया।
पुलिस के अनुसार उप प्रधान लंबे समय से अवैध शराब की बिक्री कर रहा था। सवाल पुलिस पर भी उठ रहे हैं। पुलिस खुद कह रही है कि उप प्रधान लंबे समय से अवैध शराब बेच रहा था, लेकिन उसे आज से पहले कभी गिरफ्तार नहीं किया गया।रम्पुरा चैकी क्षेत्र में भी पुलिस ने छापा मारकर 135 पाउच कच्ची शराब के साथ दो लोगों को गिरफ्तार किया है। सीओ सिटी हिमांशु शाह को धौलपुर गांव में कच्ची शराब बेचने की सूचना मिली। उन्होंने टीम गठित कर मौके पर भेजी। टीम ने छापा मारकर धौलपुर गांव के उप प्रधान हरनाम सिंह को गिरफ्तार कर लिया।
उप प्रधान के पास से पुलिस ने 85 पाउच भी बरामद किए हैं।क्षेत्र में अवैध शराब के खिलाफ अभियान चलाकर दूधियानगर निवासी सतनाम सिंह को 50 और रंपुरा वार्ड नंबर 22 निवासी ओमप्रकाश को भी 80 पाऊच के साथ गिरफ्तार किया गया है। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि धौलपुर गांव में अवैध कच्ची शराब बिक्री की सूचना मिलने पर छापेमारी के बाद गांव के उप प्रधान हरनाम सिंह उर्फ राजू को गिरफ्तार किया गया है। रम्पुरा चैकी क्षेत्र से भी दो लोग गिरफ्तार किए गए हैं। सभी के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।