हरिद्वार: इस बार उत्तराखंड पुलिस नहीं, बल्कि महाराष्ट्र पुलिस है। दरअसल, महाराष्ट्र पुलिस एक आरोपी को रिमांड पर लाई थी। हरिद्वार में वो महाराष्ट्र पुलिस को चकमा देकर होटल से फरार हो गया। साथ में आए पुलिस कर्मियों को घटना का पता सुबह महाराष्ट्र पुलिस के सिपाहियों ने घटना की जानकारी शहर कोतवाली पुलिस को दी।
जानकारी के अनुसार महाराष्ट्र के तलोजा थाने से एपीआई प्रसाद डोंगर अपने साथी पीएन एम खेंडकर, महेश पाटिल और उमेश पाटिल के साथ एक आरोपी अमित ब्रह्मानंद निवासी खारवाला मुंबई महाराष्ट्र को देहरादून में पुलिस कस्टडी रिमांड के लिए लाए थे। लड़की को लेकर भागने के बाद आरोपी कुछ समय देहरादून में ठहरा था। देर रात हरिद्वार पहुंचे और हरकी पैड़ी के पास होटल में कमरा लेकर ठहर गए।
बताया जाता है कि रात को जब सभी पुलिस कर्मी सो गए तो आरोपी हथकड़ी लेकर फरार हो गया। बुधवार की सुबह जब पुलिसकर्मियों की नींद खुली तो घटना का पता चला। महाराष्ट्र पुलिस ने घटना की जानकारी नगर कोतवाली पुलिस को दी। महाराष्ट्र पुलिस के एपीआई प्रसाद डोंगर ने पुलिस को बताया कि आरोपी अमित को नाबालिग लड़की के अपहरण के आरोप में गिरफ्तार किया गया था। आरोपी को पीसीआर में देहरादून लाया गया था।