UttarakhandChar Dham Yatra 2023Highlight

Kedarnath Dham में ग्लास हाउस से की जाएगी चढ़ावे की निगरानी, इस वजह से उठाना पड़ा कदम

Kedarnath dham में अब ग्लास हाउस से चढ़ावे की निगरानी की जाएगी। शीशे से बने इस ग्लास हाउस के अंदर गिनती प्रक्रिया पर नजर रखने के लिए सीसीटीवी कमरे भी लगाए गए हैं। ताकि केदारनाथ धाम में आने वाले दान में पारदर्शिता बनी रहे।

ग्लास हाउस से की जाएगी चढ़ावे की निगरानी

सोमवार को Baba Kedar की पूजा अर्चना कर ग्लास हाउस का उद्धाटन किया गया। Kedarnath dham में श्रद्धालुओं द्वारा आए चढ़ावे में पारदर्शिता लाने के लिए बदरीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति (BKTC Kedarnath) ने ये फैसला लिया है। धाम में चढ़ाए गए नकदी, सोना, चांदी की गिनती के लिए अलग से ग्लास हाउस का निर्माण किया गया है।

बता दें ग्लास हाउस में सीसीटीवी भी लगाए गए हैं ताकि पारदर्शिता बनी रहे। जानकारी के मुताबिक बीकेटीसी के अध्यक्ष अजेंद्र अजय ने बताया कि एक दानदाता के माध्यम से केदारनाथ मंदिर के पास ग्लास हाउस का निर्माण किया गया है।

Sakshi Chhamalwan

उत्तराखंड की युवा और अनुभवी पत्रकार साक्षी छम्मलवाण टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में कार्य का अनुभव रखती हैं। वर्तमान में वे खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) से जुड़ी हैं। उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल, देश-दुनिया की प्रमुख खबरें और धर्म से जुड़े विषयों पर इनकी रिपोर्टिंग तथ्यपरक और गहन होती है। उत्तराखंड | TV + Digital Media खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें