Dehradun NewsHighlight

शहर में गंदगी का अंबार देख भड़कीं नगर आयुक्त, कर्मचारियों को लगाई जमकर फटकार

नगर आयुक्त नमामि बंसल शहर की साफ-सफाई की व्यवस्था के निरीक्षण पर निकली। इस दौरान शहर में कई जगह कूड़े का ढेर और गंदगी का अंबार देख नगर आयुक्त नाराज हुईं। उन्होंने कर्मचारियों को जमकर फटकार लगाई।

शहर में गंदगी का अंबार देख भड़कीं नगर आयुक्त

शहर की साफ-सफाई की व्यवस्था को लेकर नगर आयुक्त नमामि बंसल मंगलवार को निरीक्षण पर निकली। निरीक्षण के दौरान नदी किनारे जमा कूड़े को देख कर नगर आयुक्त ने कंपनी के कर्मचारियों को फटकार लगाई। इसके साथ ही नियमति रूप से कूड़ा नहीं उठाने पर कंपनी के खिलाफ भारी जुर्माना भी लगाया गया।

कूड़ा

नदियों में कूड़ा फेंकने वालों खिलाफ हो कार्रवाई

नगर आयुक्त नमामि बंसल ने नदियों में कूड़ा फेंकने वालों खिलाफ भी चालानी कार्रवाई करने के निर्देश दिए है। वहीं चूना भट्टा के पास भी सफाई व्यवस्था नहीं मिलने पर कर्मचारियों को फटकार लगाई है। नगर आयुक्त द्वारा वहां गाड़ियां नियमित रूप से आ सके इसके निर्देश दिए गए हैं।

नगर आयुक्त नमामि बंसल ने बताया कि पिछले दिनों से लगातार नगर निगम के टोल फ्री नंबर शिकायत मिल रही थी। जिसके बाद निरीक्षण किया गया और कई जगहों पर गंदगी देखने को मिली है। जिसके बाद कंपनी पर भारी जुर्माना लगाया गया है।

Yogita Bisht

योगिता बिष्ट उत्तराखंड की युवा पत्रकार हैं और राजनीतिक और सामाजिक हलचलों पर पैनी नजर रखती हैंं। योगिता को डिजिटल मीडिया में कंटेंट क्रिएशन का खासा अनुभव है।
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें