पौड़ी। जापान में चल रहे गेट्सबे क्रिएटिव मीडिया अवॉर्ड के लिए भारत से भी एक वीडियो का चयन किया गया है। क्रिएटिव मीडिया अवॉर्ड के लिए उत्तराखंड के राहुल रावत और उनकी टीम के द्वारा तैयार किए गए वीडियो का चयन हुआ है। आपको बता दें कि जापान में चल रहे गेट्सबे क्रिएटिव मीडिया अवॉर्ड में एशिया के लगभग सभी देश प्रतिभाग कर रहे हैं।
गेट्सबे क्रिएटिव मीडिया अवॉर्ड प्रतियोगिता में भारत का नेतृत्व उत्तराखंड के राहुल रावत करेंगे। राहुल रावत जीबी पंत इंस्टीटयूट ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॅाजी के बीटेक के तृतीय वर्ष के छात्र हैं
क्या है गेट्सबे क्रिएटिव मीडिया अवॉर्ड
ये अवॉर्ड छात्रों के लिए आयोजित किए जाते हैं जिसमें कि छात्रों को 30 सेकेंड की एक एड फिल्म बनानी होती है। जिसके बाद हर देश से एक वीडियो का चयन किया जाता है। और फिर अलग -अलग राउण्ड की प्रतियोगिता होती है राहुल रावत के नेतृत्व में बनाई गई ये विडियो फाइनल राउण्ड तक पहुंच गई है। जिसके बाद अब 9 मार्च से जापान की राजधानी टोक्यो में इसका फाइनल राउण्ड आयोजित किया जा रहा है।
कौन-कौन है टीम में
6 लोगों की इस टीम के द्वारा फिल्म को बनाया गया है 12वें गेट्सबे क्रिएटिव मीडिया अवॉर्ड में जिस विडियो का चयन भारत से हुआ है उस टीम में राहुल के साथ -साथ सिनेमेटोग्राफर गौरव मैल्कानी और पंकज जोशी हैं साथ ही प्रशांत उपाध्याय प्रवीण सेमवाल और अमित राणा का भी योगदान रहा है। ये सभी छात्र पौड़ी के जीबी पंत इंस्टीट्यूट ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजि के छात्र हैं। 9 मार्च को टीम की तरफ से राहुल रावत जापान की राजधानी टोक्यो जाएंगे और आगे की प्रतियोगिता में प्रतिभाग करेंगे।