Big NewsUdham Singh Nagar

दीपावली पर बुझे घर के चिराग, तेज रफ्तार ट्रक ने भाई-बहिन को रौंदकर मार डाला

breaking uttrakhand newsरुद्रपुर: आज छोटी दीपावली है। जहां लोग त्याहार की तैयारियों जुटे हैं। वहीं, रुद्रपुर के एक परिवार में कोहराम मचा है। शुक्रवार देर रात गदरपुर से स्कूटी से घर लौट रहे भाई-बहन को हाईवे पर ट्रक ने रौंद दिया। हादसे में दोनों की दर्दनाक की मौत हो गई। जिस घर में लड़ियां सजी थी। त्याहार की तैयारी चल रही थी। उस घर में अब मातम है। चीख-पुकार मची हुई है। आज दोनों को पोस्टमार्टम किया गया।

मूल रूप से अल्मोड़ा जिले के मासी चैखटिया निवासी गिरधर सिंह बिष्ट पंजाब में नौकरी करते हैं। उन्होंने हंस विहार कालोनी में घर बनाया है। उनकी पत्नी अपने दो बच्चों समेत रहती हैं। उनकी बेटी 22 साल की निशा और 18 साल का बेटा देवेश सिंह बिष्ट गए थे। शुक्रवार रात को दोनों स्कूटी से घर लौट रहे थे। कीरतपुर मोड़ पर भाई-बहन को तेज रफ्तार ट्रक ने रौंद दिया, जिससे दोनों की मौके पर ही मौत हो गई।

Back to top button