डोईवाला- (जावेद हुसैन)- नगर पालिका डोईवाला में डोईवाला नगर पालिका अध्यक्ष पद की बीजेपी प्रत्याशी नगीना रानी और सभी 20 सभासदों को विजयी बनाने के लिए रोड़ शो का आयोजन किया गया. जो की भानियावाला तिराहे से भाजपा कार्यकर्ताओं एवं नगीना रानी द्वारा भानियावाला बाजार ऋषिकेश रोड दुर्गा चौक जौलीग्रांट हॉस्पिटल चौक तक रैली निकाली गई। जिसमें सैकड़ों की संख्या में कार्यकर्ताओं ने ढोल नगाड़े के साथ प्रत्याशियों के लिए वोट मांगे उसके बाद अठूरवाला में एक जनसभा का आयोजन किया गया, जिसमें मुख्य अतिथि पूर्व मुख्यमंत्री उत्तराखंड वर्तमान सांसद हरिद्वार डॉ. रमेश पोखरियाल निशंक जी ने जनसभा को सम्बोधित किया।
उन्होंने संबोधित करते हुए कहा कि भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता पूरी मेहनत और लगन से निस्वार्थ भाव से काम करते हैं। डोईवाला नगर पालिका का चुनाव हमारी पार्टी भारी बहुमत से जीत दर्ज करेगी। हमारे सैकड़ों कार्यकर्ता दिन-रात कठोर मेहनत करके जीत को हासिल करेंगे, भारतीय जनता पार्टी विश्व की सबसे बड़ी पार्टी अपने कार्यकर्ताओं के दम पर है, और भारतीय जनता पार्टी को अपने कार्यकर्ताओं पर नाज है।
इस मौके पर जिला अध्यक्ष शमशेर सिंह पुंडीर, मुख्यमंत्री के ओएसडी धीरेंद्र सिंह पंवार, मंडल अध्यक्ष राजेंद्र मनवाल, सरवन सिंह प्रधान, चुनाव संयोजक संजीव सैनी, विधानसभा प्रभारी नरेंद्र नेगी, जिला मीडिया प्रभारी संपूर्ण सिंह रावत, जिला मंत्री दिनेश सजवान, संजीव लोधी, प्रेम पुंडीर, सौरव थपलियाल, मनोज काम्बोज, रूपचंद लोधी, राकेश नौटियाल, गोपाल शर्मा, रोहित छेत्री, प्रकाश कोठारी, आशा सेमवाल, आशा कोठारी, शैलेंद्र कोर, सरिता जोशी, विजय बक्शी, हिमांशु राणा, उमेश सेमवाल, सहित सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद थे।