Highlight

केंद्रीय स्वास्थ मंत्री को गार्ड ने मारा डंडा, अस्पताल का करने गए थे निरीक्षण

Delhi

दिल्ली में एक गजब स्थिति का स्वास्थ मंत्री को सामना करना पड़ा। स्वास्थ मंत्री ने खुद ही अस्पतालों का हाल जाना और इसकी शिकायत पीएम मोदी से की। दरअसल मनसुख मडविया सफदरजंग अस्पताल में आम नागरिक बन कर गए तो बेंच पर बैठने के दौरान एक गार्ड ने उन्हें डंडा मार दिया था। उन्होंने बताया कि कुछ दिन पहले वह अस्पताल में औचक निरीक्षण करने पहुंचे थे तब ये घटना हुई थी। पहचान बदलकर सफदरजंग अस्पताल पहुंचने के बाद मनसुख मांडविया को कई तरह की अव्यस्थाएं देखने को मिली. उन्होंने बताया कि अस्पताल में करीब 75 साल की एक बुजुर्ग महिला को उसके बेटे के लिए स्ट्रेचर की जरूरत थी, लेकिन महिला को स्ट्रेचर दिलाने और स्ट्रेचर ले जाने में सुरक्षा गार्डों ने कोई मदद नहीं की.

पीएम मोदी ने पूछा कि क्या जिस गार्ड ने डंडा मारा, उसे निलंबित कर दिया?

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार पूरे घटना की जानकारी मनसुख मांडविया ने पीएम नरेंद्र मोदी को भी दी. इस पर पीएम मोदी ने पूछा कि क्या जिस गार्ड ने डंडा मारा, उसे निलंबित कर दिया? इस पर स्वास्थ्य मंत्री ने नहीं में जवाब दिया. उन्होंने कहा कि वह सिर्फ एक व्यक्ति को नहीं, बल्कि पूरी व्यवस्था को बेहतर बनाना चाहते हैं.

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मांडविया ने कोरोना काल में डॉक्टरों द्वारा किए गए कार्यों की जमकर तारीफ की और कहा कि सभी डॉक्टरों को टीम वर्क के रूप में काम करना चाहिए. उन्होंने उम्मीद जताई कि यह अस्पताल अपनी छवि बदलने के लिए एक प्रेरणा के रूप में काम करेगा.

Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें