Big News : NIM के नाम बड़ी उपलब्धि, माउंट मुंबा पर पहली बार चढ़ाई, देवेश्वरी और नवमी को बधाई - Khabar Uttarakhand - Latest Uttarakhand News In Hindi, उत्तराखंड समाचार

NIM के नाम बड़ी उपलब्धि, माउंट मुंबा पर पहली बार चढ़ाई, देवेश्वरी और नवमी को बधाई

Reporter Khabar Uttarakhand
2 Min Read
khabar uk

khabar ukउत्तरकाशी: नेहरू पर्वतारोहण संस्थान (निम) के प्रधानाचार्य ने अपनी टीम के साथ भारत-चीन सीम पर नेलांग-जादूंग के माउंट मुंबा पर फतह कर लिया है। यह पहली बार है, जिब किसी ने मुंबा पर्वत पर सफलता पूर्वक चढ़ाई की है। इससे पहले मुंबा पर्वत पर कोई नहीं चढ़ पाया था। 17174 फीट ऊंचाई वाले माउंट मुम्बा पर चढ़ाई के लिए निम का दल उत्तरकाशी से 14 जुलाई को रवाना हुआ। यह दल निम के प्रधानाचार्य कर्नल अमित बिष्ट के नेतृत्व में पहली बार माउंट मुम्बा का आरोहण करने निकला और मुंबा पर्वत को फतह कर लिया।

आज तक कोई मुम्बा पर्वत का आरोहण नहीं कर पाया। मुम्बा पर्वत करीब 17174 फीट की ऊंचा है। दल में निम के प्रशिक्षक दीप शाही, हवलदार अनिल कुमार, गोपेश्वर की प्रसिद्ध महिला ट्रैकर व फोटोग्राफर देवेश्वरी बिष्ट और उत्तरकाशी भुक्की गांव की नवमी शामिल है। देवेश्वरी बिष्ट और नवमी ने निम से ही बेसिक एडवांस का प्रशिक्षण लिया है। इन दोनों पर्वतारोही का यह पहला पर्वतारोहण अभियान होगा।

कर्नल अमित बिष्ट ने कहा कि सुरक्षित हिमालय प्रोजेक्ट के मुताबिक मुम्बा पर्वत के आसपास के इलाके में दुर्लभ हिम तेंदुए और अराली भेड़ सहित दुर्लभ प्रजाति के उच्च हिमालय जीव पाए जाते हैं। इस अभियान के दौरान संस्थान इस दुर्लभ जीव को फिल्माने का काम किया। इसके लिए नाइट विजन कैमरे भी लगाए गए थे।

Share This Article