highlightDehradun

सिविल सेवा परीक्षा में सफल छात्रों को राज्यपाल ने किया सम्मानित, अभ्यर्थियों ने साझा किए अनुभव

रविवार को सिविल सेवा परीक्षा 2022 में सफल छात्रों के लिए राजभवन में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें सिविल सेवा परीक्षा में सफल छात्रों को राज्यपाल द्वारा सम्मानित किया गया।

सिविल सेवा परीक्षा में सफल छात्रों को राज्यपाल ने किया सम्मानित

सिविल सेवा परीक्षा 2022 में सफल 25 छात्रों को राजभवन में आयोजित कार्यक्रम में राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह द्वारा सम्मानित किया गया। राज्यपाल गुरमीत सिंह कहा कि ये उत्तराखंड के लिए गर्व का विषय है कि यहां की 25 अभ्यर्थियों ने सिविल सेवा में अपना स्थान बनाया है।

उत्तराखंड का परचम पूरे भारतवर्ष में होना चाहिए

राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह ने कहा कि आने वाले समय में उत्तराखंड का परचम पूरे भारतवर्ष में होना चाहिए। जिसके लिए कम से कम सफल अभ्यर्थियों की संख्या 108 के ऊपर हो।

इसके साथ ही उन्होंने कहा कि खास तौर पर उत्तराखंड की बेटिया जो कि सभी दिशाओं में उत्तराखंड को गौरवान्वित कर रही हैं वह सिविल सेवा में भी अधिक से अधिक संख्या में हिस्सा ले।

सफल अभ्यर्थियों ने साझा किए अपने अनुभव

कार्यक्रम के दौरान सफल अभ्यर्थियों ने अपने अनुभव साझा किए। इस दौरान राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह ने कहा कि उत्तराखंड सिविल सेवा के क्षेत्र में भी अग्रणी राज्य बने इसके लिए राज्यपाल ने संकल्प संस्था जो कि अब तक 8000 से ऊपर आईएएस तैयार कर चुकी है को निमंत्रण दिया है कि वह उत्तराखंड मैं एक शाखा खोलें। ताकि उत्तराखंड के अभ्यर्थी भी उसका लाभ ले सके।

Yogita Bisht

योगिता बिष्ट उत्तराखंड की युवा पत्रकार हैं और राजनीतिक और सामाजिक हलचलों पर पैनी नजर रखती हैंं। योगिता को डिजिटल मीडिया में कंटेंट क्रिएशन का खासा अनुभव है।
Back to top button