Big NewsNainital

लकड़ी बीनने के लिए जंगल गई थी किशोरी, घर लौटते वक्त नाले में डूबने से मौत

नैनीताल में लकड़ी बीनने गई किशोरी की नाले में डबने से मौत हो गई। किशोरी की मौत से परिजनों में हड़कंप मच गया है। पुलिस ने एक घंटे बाद नाले से किशोरी का शव बाहर निकाला।

लकड़ी बीनने के लिए जंगल गई किशोरी की मौत

नैनीताल में एक किशोरी जंगल में लकड़ी बीनने के लिए गई थी। जंगल से लौटते वक्त किशोरी की नाले में डूबने से मौत हो गई। घटना के बाद किशोरी के परिजनों में कोहराम मच गया है। पुलिस घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची। एक घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद किशोरी के शव को नाले से बाहर निकाला जा सका।

नाले में नहाने के दौरान डूबने से मौत

मिली जानकारी के मुताबिक गड़प्पू के पास बहने वाले एक नाले में डूबन से किशोरी की मौत हो गई। किशोरी की पहचान 16 वर्षीय नाजिश पुत्री नजाकत निवासी बरेली मस्जिद वाली गली के रूप में हुई है। परिजनों के मुताबिक किशोरी नाले में नहा रही थी। इसी दौरान संतुलन बिगड़ने से उसकी नाले में डूबने से मौत हो गई।

किशोरी की मौत से परिजनों में मचा कोहराम

मिली जानकारी के मुताबिक किशोरी गड़पु के जंगल में परिजनों के साथ गई थी और यहां नाले में नहाने के दौरान डूब गई। किशोरी की मौत के बाद से परिजनों में कोहराम मच गया है। परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल हो गया है। पुलिस ने शव को बरामद कर लिया है।

Yogita Bisht

योगिता बिष्ट उत्तराखंड की युवा पत्रकार हैं और राजनीतिक और सामाजिक हलचलों पर पैनी नजर रखती हैंं। योगिता को डिजिटल मीडिया में कंटेंट क्रिएशन का खासा अनुभव है।
Back to top button