Highlight : पिंजरे में कैद हुआ 6 साल के बच्चे को निवाला बनाने वाला खूंखार तेंदुआ - Khabar Uttarakhand - Latest Uttarakhand News In Hindi, उत्तराखंड समाचार

पिंजरे में कैद हुआ 6 साल के बच्चे को निवाला बनाने वाला खूंखार तेंदुआ

Reporter Khabar Uttarakhand
1 Min Read
breaking uttrakhand news

breaking uttrakhand newsपिथौरागढ़: जिले के गंगोलीहाट के बिरगोली गांव में तेंदुआ पिंजरे में कैद हो गया है। तेंदुए ने 10 नवंबर को बिरगोली के सौंलीगैर में छह साल के मासूम मयंक को अपना निवाला बना लिया था। तब से तेंदुआ को पकड़ने का प्रयास किया जा रहा था।

10 नवंबर की शाम करीब साढ़े चार बजे सौंलीगैर-बिरगोली निवासी गजेंद्र सिंह खाती का बेटा मयंक घर के पास ही पानी के स्टेंड पोस्ट के पास अन्य बच्चों अभिषेक और भावना के साथ खेल रहा था। अचानक तेंदुआ आया और मयंक को उठाकर ले गया। गांव के लोग मौके पर पहुंचे और तेंदुए के पीछे दौड़ लगाई। शाम को घटनास्थल से 100 मीटर दूर झाड़ियों में बच्चे का क्षत विक्षत शव पड़ा मिला।

Share This Article