Big NewsChamoli

Hemkund yatra पर आए यात्री की हुई मौत, अब तक तीन की गई जान

Hemkund yatra पर आए एक यात्री की मौत हो गई। यात्री की मौत हार्ट अटैक के कारण हुई है। हेमकुंड साहिब यात्रा में अब तक तीन यात्रियों की मौत हो गई है।

Hemkund sahib yatra पर आए एक और यात्री की हुई मौत

Hemkund sahib yatra पर आए एक और यात्री की मौत हो गई। अब तक हेमकुंड साहिब में तीन मौतें हो गई हैं। मिली जानकारी के मुताबिक लखविंदर सिंह की अचानक तबीयत बिगड़ी थी। जिसके बाद उन्हें अस्पताल ले जाया गया जहां उसकी मौत हो गई।

हार्ट अटैक से हुई मौत

लखविंदर सिंह 2-6 रोड नंबर चार, टेल्को कॉलोनी नियर गलमोहर हाईस्कूल, झारखंड के रहने वाले थे। मिली जानकारी के मुताबिक उनकी मौत हार्ट अटैक के कारण हुई है। अचानक तबीयत बिगड़ने के बाद उन्हें कंडी के सहारे घांघरिया अस्पताल लाया गया। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। 

रविवार सुबह भी हुई थी एक यात्री की मौत

रविवार सुबह भी Hemkund sahib yatra पर आए पंजाब के मोहाली के अमनप्रीत सिंह गिल की मौत हो गई थी। यात्री अपने दोस्तों के साथ यात्रा पर आया था।

रविवार को घांघरिया के होटल में सभी रूके थे। सुबह होने के बाद भी जब वो नहीं जागा तो दोस्तों ने उठाया लेकिन वो नहीं उठा। जिसके बाद उसे अस्पताल ले जाया गया। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

Yogita Bisht

योगिता बिष्ट उत्तराखंड की युवा पत्रकार हैं और राजनीतिक और सामाजिक हलचलों पर पैनी नजर रखती हैंं। योगिता को डिजिटल मीडिया में कंटेंट क्रिएशन का खासा अनुभव है।
Back to top button