देहरादून। अपने 2 दिवसीय दौरे पर उत्तराखंड आए बीजेपी के प्रदेश प्रभारी श्याम जाजू ने बीजेपी परिवर्तन यात्रा की समीक्षा की। जाजू ने यात्रा के बारे में विस्तृत जानकारी देते हुए बताया कि भाजपा की इस यात्रा में कई केन्द्रीय मंत्री शामिल होंगे। वहीं उन्होंने बताया कि पार्टी की परिवर्तन यात्रा के तहत भाजपा केन्द्र सरकार की उपलब्धियों को जनता तक पहुंचायेगी। वहीं उन्होंने कांग्रेस की विकास संकल्प यात्रा के बारे में प्रतिक्रिया दी और कहा कि कांग्रेस की सतत विकास संकल्प यात्रा बीजेपी के कार्यक्रमो की महज कॉपी मात्र है। वहीं उन्होंने कहा कि दोनों यात्राओं की भीड़ तय करेगी की जनता किसके साथ है।