Highlight : बिल्ली समझकर खींच ली तेंदुए की पूंछ, रात 12 बजे खुद भाग निकला - Khabar Uttarakhand - Latest Uttarakhand News In Hindi, उत्तराखंड समाचार

बिल्ली समझकर खींच ली तेंदुए की पूंछ, रात 12 बजे खुद भाग निकला

Reporter Khabar Uttarakhand
1 Min Read
khabar uk

khabar ukपिथौरागढ़ : पिथौरागढ़ के पांडे गांव में एक स्टोर में तेंदुआ छुपा हुआ था। घर के लोगों ने देखा तो बिल्ली की पूंछ समझकर उसकी पूंछ खींच दी। जब तेंदुआ गुर्राया तब लोगों को ऐहसास हुआ कि यहां बिल्ली नहीं, बल्कि तेंदुआ है। इसके बाद लोगों ने उसे वहीं स्टोर में बंद कर दिया। नौ घंटे बाद उसे वहां से रेस्क्यू किया गया।

तेंदुए के घर के स्टोर में छुपे होने की जानकारी मिलने के बाद वहां लोगों को जमावड़ा लग गया। वन विभाग की टीम को भी बुलाया गया। काफी कोशिशों के बावजूद उसे बाहर नहीं निकाला जा सका। रात करीब 12 बजे तेंदुए बहार भाग निकला। गनीमत रही कि वो वयस्क नहीं था। तेंदुए का बच्चा था।

पांडेय गांव से पाट्टा जाने वाले रास्ते पर नाले के पार मुकुल वर्मा का मकान है। उन्होंने सीढ़ी के नीचे छोटा सा स्टोर बनाया है। सोमवार दोपहर मुकुल की मां लहसुन डालने के लिए स्टोर के पास गईं तो उन्होंने वहां बिल्ली जैसा जानवर देखा। उन्होंने किराएदार को बताया। उन्होंने स्टोर में हाथ डालकर जानवर की पूंछ खींचनी चाही तो उनकी चीख निकल गई। अंदर तेंदुआ गुर्रा रहा था।

Share This Article