बागेश्वरः बागेश्वर के धरमधर की ओर जा रही एक कार गहरी खाई में गिर गई। कार किसी बारात की बताई जा रही है, जिसमें दूल्हे के पिता की मौत की खबर है। साथ ही चार लोग घायल बताए जा रहे हैं, जिनमें एक की हालत गंभीर बताई जा रही है। वाहन में पांच लोग सवार थे।
बरात शुक्रवार की रात गोखुरी गांव से जिला मुख्यालय बागेश्वर आई थी। बारात आज सुबह 6 बजे विदा हुई। सुबह साढ़े आठ बजे कलना के पास कार दुर्घटनाग्रस्त होकर खाई में गिर गई। दूल्हे के पिता विनोद पंत (58) की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि 25 वर्षीय मोनिका पंत, प्रेम प्रकाश जोशी, हेमा जोशी, तीन माह के विवान पंतघायल हो गये। सभी को जिला अस्पताल लाया गया। जहां मोनिका की हालत गंभीर देख हायर सेंटर रेफर किया गया। इस हादसे के बाद क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई।