लॉकडाउन के कारण सरकार ने दूरदर्शन पर रामायण का प्रसाऱण फिर से शुरु कर दिया है। वहीं इस बीच बुरी खबर आई थी कि सीरियल में सुग्रीव और बाली का किरदार निभाने वाले श्याम सुंदर का निधन हो गया है। श्याम सुंदर काफी समय से कैंसर से लड़ रहे थे। वहीं लॉकडाउन की वजह से श्याम सुंदर की अस्थियां गंगा में प्रवाहित नहीं हो पा रही है।
श्याम सुंदर के परिवार वाले लॉक्डाउन के खत्म होने का इंतजार कर रहे हैं ताकि उनकी अस्थियों को गंगा में विसर्जित कर सकें। उनके परिवार वालों ने बताया कि श्याम सुंदर रामचरितमानस का पाठ कर रहे थे जब उनके प्राण निकल गए।
रामायण में राम का किरदार निभाने वाले अरुण गोविल ने श्याम सुंदर के निधन पर शोक व्यक्त करते हुए ट्वीट किया, ‘श्याम सुंदर जी के निधन के बारे में सुनकर दुख हुआ। उन्होंने रामानंद सागर की रामायण में सुग्रीव की भूमिका निभाई थी। उनकी आत्मा को ईश्वर शांति दे।’