highlightNainital

ब्रेकिंग : नैनी झील में मिला होटल के मैनेजर का शव, कल शाम से था लापता

breaking uttrakhand newsनीताल: नैनीताल में पुलिस को नैनी झील में एक और लाश मिली है। इससे पहले भी नैनी झील में कई बार लाशें तैरती हुई मिल चुकी हैं। सुबह करीब आठ बजे नैनी झील में एक व्यक्ति का शव मिलने से हड़कंप मच गया। लोगों ने पुलिस को झील में एक अज्ञात व्यक्ति का शव होने की जानकारी दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने नाव की मदद से शव को बाहर निकाला।

नैनी झील में तैरते शव की पहचान उसके पहले कपड़ों की जेब में मिले आईडी से हुई। मृतक की पहचान विनोद कुमार निवासी तल्लीताल कृष्णापुर के रूप में हुई, जो कल शाम लापता था। बताया जा रहा है कि विनोद कुमार नैनीताल के एक होटल में मैनेजर का काम करता था। कल शाम से अपने घर नहीं लौटा तो उसकी पत्नी और साले ने उसे काफी खोजा, लेकिन कहीं पता नहीं चल पाया।

Back to top button