
सोमवार को दिल्ली के सदर बाज़ार रेलवे स्टेशन के पास एक व्यक्ति का शव मिलने से सनसनी फैल गई. जब छानबीन की गई तो पता चला की शव भारतीय सेना के अधिकारी का है. जो की सेना में डॉक्टर थे. छानबीन करने पर पता चला कि मृृतक सेना के अधिकारी का नाम कैप्टन पुरी है. जल्द ही वो पुलवामा के लिए रवाना होने वाले थे. परिवार वालों का कहना है कि ये हत्या है. फिलहाल मामले की जांच रेलवे पुलिस कर रही है.
जानकारी के मुताबिक मृत अधिकारी का नाम कैप्टन डॉक्टर दिवाकर पुरी है। कैप्टन दिवाकर सेना के स्वास्थ्य विभाग में तैनात थे। वे लखनऊ से दिल्ली वापस आ रहे थे। जैसे ही ट्रेन यार्ड के पास पहुंची, ट्रेन के स्टाफ ने देखा कि कैप्टन मिसिंग हैं। इसके बाद रेलवे ट्रैक पर उनका शव बरामद हुआ। मामला सामने आने के बाद दिल्ली पुलिस इस मामले की छानबीन कर रही है।