देहरादून। सत्ता में आने के लिए भाजपा एड़ी चोटी का ज़ोर लगा रही है। सूबे में बीजेपी जहां तमाम कार्यक्रम कर रही है। तो वहीं, अब सोशल मीडिया पर भी सक्रिय हो गई है। जिसे देखते हुए प्रदेश भाजपा ने आईटी विभाग का गठन किया है। आईटी विभाग के प्रभारी रवींद्र ने जानकारी देते हुए बताया कि फेसबुक, व्हाट्सएप्प, और ट्विटर के माध्यम से प्रदेश के सभी कार्यकर्ताओं को जोड़ा जा रहा। उन्होंने कहा कि इसके माध्यम से परिवर्तन यात्रा की भी लोगों को पल-पल की जानकारी दी जा रही है। रवींद्र का कहना है कि हर विधानसभा के लिए डेडिकेटेड पेज बनाए गए हैं। साथ ही मेन पेज #BJP4UK यूके में लाईव अपडेट किया जा रहा है। इतना ही नहीं फेसबुक पर बीजेपी वॉलंटीयर इलैक्शन 2017 ग्रुप के जरिए भी लोगों को यात्रा की हर गतिविधि से अवगत कराया जा रहा है।