EntertainmentHighlight

The Bads Of Bollywood Review: दर्शकों को पसंद आई आर्यन खान की सीरीज, दिए ये रिएक्शन

The Bads Of Bollywood Review: शाहरुख खान के बेटे आर्यन खान(Aryan khan) ने बॉलीवुड में डॉयरेक्टोरल डेब्यू कर लिया हैं। उनकी अपनी पहली सीरीज ‘द बैड्स ऑफ बॉलीवुड’ ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर आज रिलीज हो चुकी है। कई सितारों से सजी इस सीरीज में लक्ष्य लालवानी, बॉबी देओल, राघव जुयाल आदि कलाकार अहम भूमिका में है। इसी बीच अब रिलीज के कुछ ही घटों बाद ही सोशल मीडिया पर लोग अपने रिव्यू शेयर कर रहे हैं।

The Bads Of Bollywood Review: दर्शकों को पसंद आई आर्यन खान की सीरीज

सीरीज के पहले एपिसोड में ड्रग्स और स्टार किड्स के मुद्दे को दर्शाया गया है। सीरीज जैसे-जैसे आगे बढ़ती है, इसमें ट्विस्ट एंड टर्न देखने को मिलते हैं। इसमें समीर वानखेडे से इंस्पायर्ड एक करेक्टर भी है। जो सेम दिखता भी है। बता दें कि समीर ने ही आर्यन खान को क्रूज ड्रग्स केस में पकड़ा था। हालांकि बाद में उन्हें क्लीन चिट मिल गई थी।

https://twitter.com/SZohaid/status/1968584970667954184

सीरीज को लेकर लोगों का रिएक्शन

यूजर्स The Bads Of Bollywood देखने के बाद X पर अपने रिएक्शन शेयर कर रहे हैं। एक यूजर ने कहा,
“आर्यन खान तुमने कमाल कर दिया, गजब डायरेक्शन।”

तो वहीं अन्य ने लिखा, ” वाह मजेदार सीरीज है। काफी सारे ट्विस्ट एंड टर्न है”

सीरीज में कितने हैं एपिसोड?

सीरीज में टोटल 7 एपिसोड है। मल्टी स्टारर इस सीरीज में लक्ष्य, बॉबी देओल, सहर बंबा, राघव जुयाल, मोना सिंह आदि सेलेब्स अभिनय करते नजर आएंगे। तो वहीं शाहरुख खान के अलावा सलमान खान, आमिर खान, रणबीर कपूर, करीना कपूर, आलिया भट्ट, रणवीर सिंह, करण जौहर, अर्जुन कपूर, दिशा पाटनी और यहां तक कि सुहाना और रैपर-सिंगर यो यो हनी सिंह इस सीरीज में कैमियो करते नजर आएंगे।

Uma Kothari

उत्तराखंड की डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय उमा कोठारी खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) में बतौर पत्रकार कार्यरत हैं। वे राजनीति, मनोरंजन, खेल और ट्रेंडिंग विषयों पर गहन और तथ्यपरक खबरें लिखती हैं। उत्तराखंड के स्थानीय और राष्ट्रीय मुद्दों पर इनकी पकड़ मजबूत है। डिजिटल मीडिया में इनका अनुभव पाठकों को सटीक, संतुलित और समय पर जानकारी देने में सहायक है। उत्तराखंड | खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें