EntertainmentHighlight

The Bads Of Bollywood Release: कब और कहां रिलीज होगी आर्यन खान की ‘द बैड्स ऑफ बॉलीवुड’

The Bads Of Bollywood Release: शाहरुख खान के बेटे आर्यन खान बॉलीवुड में डॉयरेक्टोरल डेब्यू करने जा रहे हैं। उनकी अपनी पहली सीरीज ‘द बैड्स ऑफ बॉलीवुड’ सुर्खियों में बनी हुई हैं। इस सीरीज का ट्रेलर रिलीज किया जा चुका है। जिसके बाद ये जल्द ही ओटीटी प्लेटफॉर्म पर रिलीज की जाएगी। चलिए जानते है कि सीरीज कब और कहां स्ट्रीम की जाएगी।

कब और कहां रिलीज होगी सीरीज?

बता दें कि आर्यन खान की ये सीरीज ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स(Netflix) पर रिलीज की जाएगी। 18 सिंतबर को ये स्ट्रीम होने के लिए तैयार है। रेड चिलीज द्वारा इसे प्रोड्यूस किया जा रहा है। बताते चलें कि रेड चिलीज के मालिक शाहरुख खान और उनकी पत्नी गौरी खान हैं।

सीरीज में कितने हैं एपिसोड?

सीरीज में टोटल 7 एपिसोड है। मल्टी स्टारर इस सीरीज में लक्ष्य, बॉबी देओल, सहर बंबा, राघव जुयाल, मोना सिंह आदि सेलेब्स अभिनय करते नजर आएंगे।

Uma Kothari

उत्तराखंड की डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय उमा कोठारी खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) में बतौर पत्रकार कार्यरत हैं। वे राजनीति, मनोरंजन, खेल और ट्रेंडिंग विषयों पर गहन और तथ्यपरक खबरें लिखती हैं। उत्तराखंड के स्थानीय और राष्ट्रीय मुद्दों पर इनकी पकड़ मजबूत है। डिजिटल मीडिया में इनका अनुभव पाठकों को सटीक, संतुलित और समय पर जानकारी देने में सहायक है। उत्तराखंड | खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें