highlightUdham Singh Nagar

रूद्रपुर पहुंचे मोहन भागवत, कहा- राष्ट्रवादी सोच के स्वयंसेवकों का गठन करना संघ का उद्देश्य

रविवार को राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ प्रमुख मोहन भागवत ने रूद्रपुर में आयोजित कार्यक्रम में हिस्सा लिया। जिसमें उन्होंने कहा कि राष्ट्रवादी सोच के स्वयंसेवकों का गठन करना संघ का उद्देश्य है।

राष्ट्रवादी सोच के स्वयंसेवकों का गठन करना संघ का उद्देश्य

आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत ने रूद्रपुर में पहुंचकर द्रोण कॉलेज में आयोजित कार्यक्रम में शिरकत की। जहां उन्होंने कहा कि राष्ट्रवादी सोच के स्वयंसेवकों का गठन करना संघ का उद्देश्य है।

इसके साथ ही उन्होंने कहा कि आर्थिक और नैतिक सहित सभी दूसरी बातों से ऊपर उठकर देश को परम वैभव की ओर ले जाने से ही भारत की सही मायनों में जय होगी।

शिक्षार्थियों को दी संघ के उद्देश्यों की जानकारी

राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ प्रमुख मोहन भागवत ने शिक्षार्थियों को संघ के उद्देश्यों की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि मुगलों और अंग्रेजों ने हिंदू राजाओं की फूट का फायदा उठाया था।

इसी फूट का के कारण उन्होंने भारत को गुलाम बनाकर रखा था। इसके साथ ही उन्होंने स्वयंसेवकों से कई महत्वपूर्ण विषयों पर भी चर्चा की।

सर संघ चालक प्रणाम कार्यक्रम में हुए शामिल

द्रोण कॉलेज में आरएसएस प्रमुख ने शिक्षा वर्ग में शिरकत कर रहे शिक्षार्थियों के साथ परिचय बैठक की। जिसके बाद उन्होंने शिक्षार्थियों के साथ ही भोजन किया।

शाम को बौद्धिक सत्र का आयोजन किया गया। जिसमें उन्होंने संघ के बारे में विस्तारपूर्वक जानकारी दी। इसके साथ ही उन्होंने सर संघ चालक प्रणाम कार्यक्रम में भी शिरकत की।

Yogita Bisht

योगिता बिष्ट उत्तराखंड की युवा पत्रकार हैं और राजनीतिक और सामाजिक हलचलों पर पैनी नजर रखती हैंं। योगिता को डिजिटल मीडिया में कंटेंट क्रिएशन का खासा अनुभव है।
Back to top button