Almora : अल्मोड़ा में मिले सैकड़ों साल पुराने ताम्रपत्र, चंद शासक रूपचंद्र के शासनकाल में किए गए थे जारी - Khabar Uttarakhand - Latest Uttarakhand News In Hindi, उत्तराखंड समाचार

अल्मोड़ा में मिले सैकड़ों साल पुराने ताम्रपत्र, चंद शासक रूपचंद्र के शासनकाल में किए गए थे जारी

Reporter Khabar Uttarakhand
1 Min Read
ALMODA

ALMODAअल्मोड़ा: अल्मोड़ा में क्षेत्रीय पुरातत्व विभाग की टीम को स्याल्दे ब्लाक के तिमली गांव में दो सैकड़ों साल पुराने महत्वपूर्ण ताम्रपत्र मिले हैं। इनमें एक ताम्रपत्र चंद शासक रुद्रचंद के शासनकाल का 451 साल पुराना  बताया जा रहा है है, जबकि दूसरा राजा बाज बहादुर चंद के काल में जारी करीब 353 साल पुराना है।

पुरातत्व विभाग के  विशेषज्ञ पिछले कई दिनों से क्षेत्रीय पुरातत्व अधिकारी डॉ. चंद्र सिंह चौहान के नेतृत्व में भिकियासैंण तहसील के  सभी गांवों में प्राचीन अभिलेखों, ताम्रपत्रों, मंदिरों सहित अन्य पुरावशेषों के बारे में सर्वेक्षण कर रहा है।

टीम को  तिमली गांव में लक्ष्मण सिंह बिष्ट के पास चंदवंशीय बाज बहादुर चंद का शाके 1588 (सन् 1666) का ताम्रपत्र मिला है। क्षेत्रीय पुरातत्व अधिकारी डा. चंद्र सिंह चौहान ने बताया कि राजा बाज बहादुर चंद ने यह ताम्रपत्र बिष्ट परिवार के  स्व. उदा बिष्ट को जारी किया था। ताम्रपत्र राजा बाज बहादुर चंद के उदा बिष्ट को जमीन देने का घोषणापत्र है। पुरातत्व विभाग की टीम को एक और प्राचीन ताम्रपत्र केदार गांव के महेश चंद्र डुंगरियाल के पास मिला।

Share This Article