चमोली- सत्तारूढ़ भाजपा और विपक्ष कांग्रेस के लिए प्रतिष्ठा का सवाल बने थराली विधानसभा उप चुनाव की मतगणना शुरू हो चुकी है। 14 चरणों की मतगणना पूरी होने पर भजापा की मुन्नी देवी 1901 मतों से आगे चल रही है।
मुन्नी देवी को 14 चरण की मतगणना पूरी होने पर कुल 24133 मत मिले
मुन्नी देवी को 14 चरण की मतगणना पूरी होने पर कुल 24133 मत मिले, वहीं कांग्रेस के जीत राम को 22232 मत मिले। जिला प्रशासन ने अपनी सभी तैयारियां कर कुलसारी के इंटर कॉलेज में मतगणना सुबह आठ बजे से शुरू कर दी थी। मतगणना कार्यो को पूरा करने के लिए नियुक्त सभी कार्मिक सुबह छह बजे मतगणना स्थल राइका कुलसारी मे पहुंच गये थे।
मतगणना के लिए लेखा एवं वित्त से जुड़े 49 कार्मिकों को नियुक्त किया गया है। मतगणना के लिए 12 टेबल लगायी गई हैं। प्रत्येक टेबल पर एक-एक मतगणना सुपरवाइजर, मतगआणना सहायक एवं माइक्रो आब्जर्बर की तैनाती की गयी है, जबकि डाक मतपत्रों की गणना आरओ टेबल पर की गई। इसके लिए 5 कार्मिक लगे। मतगणना का कार्य 15 राउंड में संपन्न होगा।