Highlight : 60 साल की बुजुर्ग महिला के साथ दुष्कर्म, हत्या की कोशिश - Khabar Uttarakhand - Latest Uttarakhand News In Hindi, उत्तराखंड समाचार

60 साल की बुजुर्ग महिला के साथ दुष्कर्म, हत्या की कोशिश

Reporter Khabar Uttarakhand
1 Min Read
Breakinh uttarakhand news

Breakinh uttarakhand newsदेश के एक राज्य से दिल को दहला देने वाला और शर्मसार कर देने वाला मामला सामने आया है. इस खबर से साफ होता है किकितने विकृत मानसिकता के दरिंदे हमारे समाज में हैं.

दरअशल राजस्थान के श्रीगंगानगर में 60 साल की महिला से दुष्कर्म की घटना सामने आई है। आरोपी ने दुष्कर्म के बाद महिला का सिर ईंट से कुचलकर हत्या करने का प्रयास भी किया। महिला सुबह काफी जल्दी घूमने के लिए निकलती थी। इसी दौरान यह घटना हुई। पता तब चला जब कुछ लोग मॉर्निंग वॉक पर वहां से गुजरे। महिला को तत्काल अस्पताल ले जाया गया।

वृद्धा के बेटे ने पुलिस को बताया कि उसकी मां मानसिक तौर पर कमजोर थीं, लेकिन घूमने जरूर जाती थी। श्रीगंगानगर पुलिस ने मामला दर्ज करते हुए तहकीकात शुरू कर दी है।

Share This Article