Entertainment

तेलुगू कोरियोग्राफर चैतन्य ने किया सुसाइड, आत्महत्या से पहले रिकॉर्ड किया दिल दहलाने वाला वीडियो

साउथ इंडस्ट्री से एक दुखद खबर आई है। चहेते डांस कोरियोग्राफर चैतन्य ने आत्महत्या कर ली। चैतन्य की मौत से पूरी इंडस्ट्री में शोक की लहर है। मौत से पहले उन्होंने अपना एक दर्द भरा वीडियो रिकॉर्ड किया। उसके बाद उन्होंने मौत को गले लगा लिया।

कोरियोग्राफर ने किया सुसाइड

तेलुगू डांस शो ‘धी में नज़र आए डांस कोरियोग्राफर ने 30 अप्रैल को एक दर्द भरी वीडियो साझा की। उसके बाद चैतन्य ने सुसाइड कर लिया। रिपोर्ट्स के मुताबिक कोरियोग्राफर की सुसाइड की वजह लोन है। बता दें की चैतन्य ने काफी सारा लोन लिया हुआ था। जिसको वो चुकाने में असमर्थ रहे। इसी कारन उन्होंने अपनी जान ले ली।

आखिरी वीडियो में चैतन्य ने कहा ये

चैतन्य ने नेल्लोर क्लब में सुसाइड करने से पहले एक वीडियो रिकॉर्ड किया। जिसमें उन्होंने बताया की उनके परिवार ने उनकी अच्छी देखभाल की। उनके परिवार ने उन्हें किसी भी समस्या का सामना करने नहीं दिया। आगे उन्होंने अपने सभी दोस्तों से माफ़ी मांगी।

चैतन्य ने कहा की उन्होंने काफी लोगों को परेशान किया है। वो उन सबसे माफ़ी मांगते है। कर्ज लेने के बाद उसे चुकाने की क्षमता होनी चाहिए। जो वो नहीं कर सके। आगे उन्होंने बताया की वो नेल्लोर में है। और ये उनका आखिरी दिन है। वो कर्ज से जुडी समस्यों का सामना नहीं कर सकते।

फैंस के बीच शोक की लहर

डांस कोरियोग्राफर चैतन्य की मौत की खबर सुनकर उनके प्रशंसक काफी दुखी है। फैंस उनके निधन पर सोशल मीडिया पर अपना दुख प्रकट कर रहे है। फैंस को यकीन नहीं हो रहा है की उनके चहेते कलाकार अब इस दुनिया में नहीं है। सोशल मीडिया पर कोरियोग्राफर का आखिरी वीडियो वायरल हो रहा है। फैंस सोशल मीडिया पर अपनी प्रतिक्रिया देते हुए कह रहे है की सुसाइड करना किसी भी समस्या का समाधान नहीं है।

Back to top button