Big NewsInternational News

दुबई में भारत का तेजस फाइटर जेट क्रैश,पायलट लापता, देखिए तबाही का लाइव वीडियो- Tejas Fighter Jet crashes at dubai

Indian Tejas Fighter Jet crashes at Dubai: दुबई एयर शो से एक बड़े हादसे की खबर सामने आ रही है। जहां पर भारतीय वायुसेना का तेजस फाइटर जेट क्रैश हो गया है। दरअसल ये हादसा अल मकतूम एयरपोर्ट पर जारी एयर शो में एक डेमो फ्लाइट के समय हुआ। खबरों की माने तो शुक्रवार को दुबई समयनुसार 2:10 बजे ये हादसा हुआ। उस वक्त भारत में 3.40 बज रहे थे।

indias-tejas-jet-crashes-at-dubai-air-show1

दुबई में भारत का तेजस फाइटर जेट क्रैश Tejas Fighter Jet crash

हालांकि अभी हादसे की वजह सामने नहीं आई है। साथ ही इस बात की भी जानकारी नहीं है कि तेजस विमान का पायलट खुद को इजेक्ट कर पाया या नहीं।

indias-tejas-jet-crashes-at-dubai-air-show

वो अभी भी लापता है। विमान के क्रैश होते ही उसमें आग लग गई। जिससे हवाई अड्डे के ऊपर काले धुएं का गुबार आ गया। इस तेजस की कीमत 600 करोड़ रुपए थी। इस हादसे के बाद भारतीय वायुसेना के लड़ाकू विमान क्रैश होने के कारणों की जांच की जाएगी। जिसके लिए कोर्ट ऑफ इन्क्वायरी बैठा दी है।

indias-tejas-jet-crashes-at-dubai-air-show

तेजस के क्रैश होने की दूसरी घटना

बताते चलें कि ये तेजस जेट के क्रैश होने की दूसरी घटना है। साल 2024 में राजस्थान के पोकरण में युद्घाभ्यास के समय वायुसेना का तेजस इंजन फेल के चलते क्रैश हो गया था।

Uma Kothari

उत्तराखंड की डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय उमा कोठारी खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) में बतौर पत्रकार कार्यरत हैं। वे राजनीति, मनोरंजन, खेल और ट्रेंडिंग विषयों पर गहन और तथ्यपरक खबरें लिखती हैं। उत्तराखंड के स्थानीय और राष्ट्रीय मुद्दों पर इनकी पकड़ मजबूत है। डिजिटल मीडिया में इनका अनुभव पाठकों को सटीक, संतुलित और समय पर जानकारी देने में सहायक है। उत्तराखंड | खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें