Big NewsTehri News

Road accident in tehri : अनियंत्रित होकर सड़क पर पलटी चारधाम यात्रियों की बस, कई यात्री घायल

Road accident in tehri : टिहरी से सड़क हादसे की खबर सामने आ रही है. टिपरी में चारधाम यात्रियों से भरी बस अनियंत्रित होकर सड़क पर पलट गई. हादसे के दौरान मौके पर चीख-पुकार मच गई.

अनियंत्रित होकर सड़क पर पलटी यात्रियों से भरी बस

हादसा बुधवार दोपहर का बताया जा रहा है. टिपरी में चारधाम यात्रियों से भरी बस अनियंत्रित होकर सड़क पर पलट गई. हादसे में तीन यात्री गंभीर घायल बताए जा रहे हैं. जिसमें एक पुरुष एक महिला और बच्चा शामिल हैं. सूचना मिलते ही एसडीआरएफ की टीम मौके के लिए रवाना हो गई है.

उत्तरकाशी से केदारनाथ की ओर जा रही थी

संवाददाता से मिली जानकारी के अनुसार बस में ड्राइवर समेत लगभग 33 यात्री सवार थे. जो गुजरात से चारधाम यात्रा के लिए आए थे. बस पलटते ही यात्रियों में चीख-पुकार मच गई. बताया जा रहा है बस उत्तरकाशी से केदारनाथ की ओर जा रही थी. इस दौरान टिपरी पर ये हादसा हो गया.

Sakshi Chhamalwan

उत्तराखंड की युवा और अनुभवी पत्रकार साक्षी छम्मलवाण टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में कार्य का अनुभव रखती हैं। वर्तमान में वे खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) से जुड़ी हैं। उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल, देश-दुनिया की प्रमुख खबरें और धर्म से जुड़े विषयों पर इनकी रिपोर्टिंग तथ्यपरक और गहन होती है। उत्तराखंड | TV + Digital Media खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें