उत्तराखंड की बेटी मीनल नेगी बनी IAS, 24 साल की उम्र में 66 रैंक हासिल कर किया टिहरी का नाम रोशन

उत्तराखंड के लिए गर्व की खबर सामने आई है। टिहरी जिले की बेटी मीनल नेगी ने महज 24 साल की उम्र में संघ लोक सेवा आयोग की प्रतिष्ठित परीक्षा पास कर ऑल इंडिया रैंक 66 हासिल की है। देहरादून में रहकर की गई उनकी कड़ी मेहनत अब रंग लाई है और उनकी इस उपलब्धि से पूरे उत्तराखंड के साथ-साथ टिहरी और उनके गांव दीवाड़ा में खुशी का माहौल है।
उत्तराखंड की बेटी मीनल नेगी ने हासिल की 66 रैंक
मीनल नेगी ने देहरादून में रहकर यूपीएससी (UPSC) की तैयारी की और अपने पहले ही बड़े प्रयासों में शानदार सफलता हासिल करते हुए ऑल इंडिया रैंक 66 प्राप्त की। इतनी कम उम्र में मिली इस सफलता को प्रदेश के युवाओं के लिए बड़ी प्रेरणा माना जा रहा है। मीनल की इस उपलब्धि से उनके परिवार में भी जश्न का माहौल है।
मीनल की उपलब्धि से हुआ टिहरी का नाम रोशन
मीनल के पिता प्रीतम नेगी और माता गीता नेगी ने बेटी की पढ़ाई और तैयारी में हर कदम पर उसका साथ दिया। परिवार के सहयोग और मीनल की मेहनत ने मिलकर यह मुकाम हासिल किया है। उनकी सफलता से गांव दीवाड़ा के लोग भी खुद को गौरवान्वित महसूस कर रहे हैं। प्रदेश के लोगों ने मीनल नेगी और उनके माता-पिता को इस बड़ी उपलब्धि के लिए बधाई दी है।