Big NewsHighlightTehri News

Tehri lake festival: प्रतिभागियों को इस बार मिलेगी विशेष छूट, रजिस्ट्रेशन के दौरान रखें ध्यान

टिहरी में पयर्टन को बढ़ावा देने के लिए आगामी 6 से 9 मार्च के बीच प्रस्तावित Tehri lake festival का आयोजन होना है। जिला प्रशासन प्रतिभागियों को हर तरह से सुविधा देने का प्रयास कर रहा है। वहीं, स्थानीय होटल, होमस्टे संचालकों से लेकर वाटर स्पोर्ट्स संचालित करने वाले निजी हितधारकों ने भी प्रतिभागियों को शुल्कों में विशेष छूट देने का निर्णय लिया है।

6 से 9 मार्च के बीच टिहरी में आयोजित होगा लेक फेस्टिवल

टिहरी जिला प्रशासन और उत्तराखंड पयर्टन विकास परिषद के संयुक्त प्रयासों से जिले के विभिन्न स्थानों में आगामी 6 से 9 मार्च के बीच Himalayan O₂ – टिहरी लेक फेस्टिवल का आयोजन किया जा रहा है। आयोजन में देश भर से प्रतिभागी शामिल हो रहे हैं। खास बात यह है कि प्रतिभागियों को इस दौरान होटल, होमस्टे, वॉटर स्पोर्ट्स एक्टिविटी में विशेष छूट मिलेगी।

पंजीकरण करवाने वाले प्रतिभागियों को मिलेगी छूट

CDO टिहरी वरुणा अग्रवाल ने बताया कि आयोजन के लिए पंजीकरण करवाने वाले प्रतिभागियों को इन तिथियों में स्थानीय होटल और होमस्टे के किराए में 20 प्रतिशत की छूट मिलेगी। जबकि वॉटर स्पोर्ट्स एक्टिविटी में 25 प्रतिशत तक छूट मिलेगी, पयर्टन को बढ़ावा देने के लिए सभी हितधारकों ने स्वयं यह पहल की है।

ये भी पढें: टिहरी में 6 से 9 मार्च तक आयोजित होगा लेक फेस्टिवल, पयर्टन को मिलेगी नई ऊंचाई

उत्तराखंड की संस्कृति से परिचित होंगे प्रतिभागी

आयोजन के दौरान प्रतिभागी उत्तराखंड की संस्कृति और खान पान की विशिष्ट परंपरा से भी परिचित होंगे। इसके लिए जहां मास्टर शेफ प्रतियोगिता में स्थानीय व्यंजनों की प्रतियोगिता होगी, वही फैशन शो में भी प्रतिभागी स्थानीय पहनावे और गहनों में सजे नजर आएंगे। 6 मार्च को कोटी कॉलोनी में पांडवाज बैंड और वीर भड़ माधो सिंह भंडारी की जीवनगाथा पर आधारित नाट्य प्रस्तुति की होगी। इसके अलावा विभिन्न तिथियों पर स्थानीय कलाकार भी प्रस्तुति देंगे।

प्रतिभागी यहां करें पंजीकरणwww.himalayan02.com
हेल्पलाइन नंबर8679435767

पयर्टन को मिलेगा बढ़ावा: DM

टिहरी की डीएम नीतिका खंडेलवाल ने कहा कि टिहरी लेक फेस्टिवल, जनपद का सबसे बड़ा आउटडोर फेस्टिवल है, इसके तहत हम जनपद के अलग – अलग क्षेत्रों में होने वाली ट्रैकिंग, माउंटेन बाइकिंग, रॉक क्लाइंबिंग, राफ्टिंग जैसी पर्यटन गतिविधियों को शामिल करते हुए, पयर्टकों को जनपद की पयर्टन संभावनाओं से परिचित कराने का प्रयास कर रहे हैं, इसमें स्थानीय लोगों का भी सहयोग मिल रहा है। दूरस्थ क्षेत्रों में ट्रैकिंग अभियान आयोजित किए जाने से ग्रामीण पयर्टन को बढ़ावा मिलने की उम्मीद है।

Sakshi Chhamalwan

उत्तराखंड की युवा और अनुभवी पत्रकार साक्षी छम्मलवाण टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में कार्य का अनुभव रखती हैं। वर्तमान में वे खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) से जुड़ी हैं। उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल, देश-दुनिया की प्रमुख खबरें और धर्म से जुड़े विषयों पर इनकी रिपोर्टिंग तथ्यपरक और गहन होती है। उत्तराखंड | TV + Digital Media खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें