Tehri News

Tehri Lake Festival: CM ने लिया जेट स्की का आनंद, बिना सुरक्षा के अकेले ही गाइड के साथ निकल पड़े रोमांच के सफर पर

Tehri Lake Festival news: लाइफ जैकेट पहने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी शुक्रवार को जब टिहरी झील के करीब पहुंचे, तो उनके पास दो विकल्प थे। या तो वह अपने मंत्रिमंडल के सहयोगी सुबोध उनियाल और अपने विधायक साथियों के साथ पहले बोटिंग करते या फिर एक गाइड के साथ अकेले ही जेट स्की का आनंद लेने निकल पड़ते। उन्होंने जेट स्की पर हाथ आजमाना चुना और निकल पडे़ रोमांच के सफर पर। बाद में उन्होंने बोटिंग भी की।

टिहरी लेक फेस्टिवल के उद्घाटन के बाद की ITBP के जवानों से मुलाकात

टिहरी लेक फेस्टिवल का विधिवत उद्घाटन करने के बाद शुक्रवार को सीएम पुष्कर सिंह धामी ने कोटी कॉलोनी में लगे तमाम स्टाॅल का निरीक्षण किया। उन्होंने आईटीबीपी के जवानों से भी मुलाकात की। इसके बाद उन्होंने टिहरी झील की ओर पहुंचकर एक-एक गतिविधि का हिस्सा बनकर फेस्टिवल का प्रमोशन किया। बोटिंग में उनके साथ कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल, विधायक किशोर उपाध्याय, विनोद कंडारी, शक्तिलाल शाह मौजूद रहे।

पहाड़ी व्यंजनों का लिया स्वाद

कोटी कॉलोनी स्थित आयोेजन स्थल पर मुख्यमंत्री धामी ने पहाड़ी व्यंजनों का स्वाद भी लिया। यहां पर महिलाओं की रामलीला समिति ने आकर्षक स्टॉल लगाया है। इसे पहाड़ी घर नाम दिया गया है, जहां पर पहाड़ी व्यंजन उपलब्ध कराए जा रहे हैं। सीएम के यहां पहुंचने से महिलाएं उत्साहित नजर आईं। समिति से जुड़ीं रचना उनियाल के अनुसार-सीएम ने उनकी समिति को प्रोत्साहित किया है। सीएम ने लाल चावल, भट्ट की चुटकाणी, झंगोरे की खीर खाकर उसकी तारीफ की।

Sakshi Chhamalwan

उत्तराखंड की युवा और अनुभवी पत्रकार साक्षी छम्मलवाण टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में कार्य का अनुभव रखती हैं। वर्तमान में वे खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) से जुड़ी हैं। उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल, देश-दुनिया की प्रमुख खबरें और धर्म से जुड़े विषयों पर इनकी रिपोर्टिंग तथ्यपरक और गहन होती है। उत्तराखंड | TV + Digital Media खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें