टिहरी- एक बार फिर उत्तराखंड में मौसम की मार मासूम लोगों को झेलनी पड़ी जिसमें 3 लोगों की जान चली गई और कई लोग मलबे में दब गए. मौसम ने ऐसी करवट बदली की लोगों को अपनी जान से हाथ धोना पड़ा. जी हां दर्दनाक मंजर है उत्तराखंड टिहरी जिले के घनसाली विधानसभा (सीमांत क्षेत्र बूढ़ाकेदार)के कोट गांव का. जो आज सुबह करीब 4 बजे भूस्खलन की जद में आया. जिसमें कई मकान उजड़ गए. वहीं भारी मलबे में 8 लोगों के दबे होने की आशंका जताई गई है. साथ ही एसडीआरएफ, पुलिस,क्यूआरटी की टीम मौके पर पहुंची और स्थानीय लोग भी राहत-बचाव कार्य में जुटें हैं.
वहीं बुरी खबर ये है कि अब तक 3 लोगों के शव मलबे से बरामद किए जा चुकें हैं औऱ एक घायल को बाहर निकाला गया है. जिसमें दो बच्चे भी शामिल हैं. अभी भी 4 लोगों के दबे होने की आशंका जताई जा रही है औऱ रेस्क्यू अभी भी जारी है.
वहीं टिहरी जिलाधिकारी सोनिका सिंह भी घटनास्थल के लिए रवाना हो गयी हैं.
घनसाली के कोट गाँव की घटना के मृतको का नाम।
मृतकों, घायल और गुमशुदा के नाम
1:-मोर सिंह उम्र 32 वर्ष (शव बरामद)
2:- हाशिता देवी 27 वर्ष (शव खोजबीन जारी)
3:- आशीष पुत्र मोर सिंह (शव बरामद)
4:- संजू देवी धर्मपत्री हुकम सिंह (खोजबीन जारी)
5:- अतुल पुत्र हुकम सिंह (शव बरामद)
6:- लक्ष्मी देवी धर्मपत्नी राकेश (खोजबीन जारी)
7:- स्वाति पुत्री राकेश सिंह (खोजबीन जारी)
घायल कुमारी बबली पुत्री मोर सिंह बरामद।